Story FactoryHindi

टॉपिक हब · Nalanda

नालंदा महाविहार: इतिहास, खुदाई और विरासत

प्राचीन भारत का सबसे प्रसिद्ध शिक्षा-केंद्र — ज़मीन के नीचे से निकली पूरी कहानी।

नालंदा बिहार में स्थित एक प्राचीन बौद्ध महाविहार था, जो लगभग पाँचवीं से बारहवीं सदी तक शिक्षा का बड़ा केंद्र रहा। आज इसके खंडहर UNESCO विश्व धरोहर स्थल हैं।

इस हब में नालंदा से जुड़ी हर Story Factory Hindi कहानी, documentary, समय-रेखा और स्रोत एक जगह मिलेंगे।

स्थान
नालंदा ज़िला, बिहार (राजगीर के पास)
सक्रिय काल
लगभग 5वीं से 12वीं सदी ई.
व्यवस्थित खुदाई
1915 से (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण)
विश्व धरोहर
UNESCO, 2016

Pillar Article

पूरी कहानी यहाँ से शुरू करें

नालंदा महाविहार के लाल ईंटों वाले खंडहर — Story Factory Hindi documentary का दृश्यDocumentary के साथ

Pillar लेख · पुरातत्व

नालंदा विश्वविद्यालय का पूरा इतिहास: 1915 की खुदाई में क्या मिला और इसे किसने नष्ट किया?

बिहार के बड़गाँव के टीलों के नीचे सदियों तक दबा रहा एक पूरा महाविहार। 1915 की खुदाई ने क्या दिखाया, ह्वेनसांग ने क्या लिखा, और 'किसने जलाया' — इस सवाल पर प्रमाण असल में क्या कहते हैं।

6 मिनट पढ़ें

पूरी कहानी पढ़ें

Timeline

नालंदा की समय-रेखा

हर तिथि के साथ उसकी स्थिति लिखी है — दर्ज, अनुमानित या परंपरा।

  1. 5वीं सदी

    गुप्त काल में स्थापनाअनुमानित

    शुरुआती संरक्षण को आमतौर पर गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम से जोड़ा जाता है।

  2. 7वीं सदी

    ह्वेनसांग का अध्ययनदर्ज

    चीनी यात्री-भिक्षु ने यहाँ वर्षों तक अध्ययन किया और विवरण लिखा।

  3. 8–12वीं सदी

    पाल शासकों का संरक्षणदर्ज

  4. लगभग 1200

    आक्रमण और पतनअनुमानित

    पतन की प्रक्रिया और ज़िम्मेदारी पर इतिहासकारों में बहस है।

  5. 1915

    ASI की व्यवस्थित खुदाई शुरूदर्ज

  6. 2016

    UNESCO विश्व धरोहरदर्ज

Knowledge Graph

स्थान, व्यक्ति और राजवंश

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नालंदा विश्वविद्यालय कहाँ है?

प्राचीन नालंदा महाविहार के खंडहर बिहार के नालंदा ज़िले में, राजगीर के पास बड़गाँव गाँव के निकट हैं। नया नालंदा विश्वविद्यालय (2010 के क़ानून के तहत स्थापित) राजगीर में है।

क्या नालंदा को UNESCO मान्यता मिली है?

हाँ, 2016 में 'Archaeological Site of Nalanda Mahavihara' को UNESCO विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।

मुख्य संदर्भ

सभी स्रोत देखें →

Related Topics